Welcome to the official website of RTC +2 Public High School Singpur, Muri, Ranchi (JH) 835101

होली के बाद आठवीं, नौवीं और 11 वीं की होंगी बोर्ड परीक्षाएं

 झारखंड में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर परीक्षाओं की तिथि में किया फेरबदल

होली के बाद आठवीं, नौवीं और 11 वीं की होंगी बोर्ड परीक्षाएं


तैयारी

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा होली के बाद मार्च में आयोजित की जाएगी। वहीं, पहली से सातवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा भी मार्च के तीसरे सप्ताह में आयोजित करने की उम्मीद है। आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षा झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) लेगा। वहीं, पहली से सातवीं कक्षा की परीक्षा झारखंड शैक्षिक अनुशंधान व प्रशिक्षण परिषद् (जेसीईआरटी) आयोजित करेगी।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेसीईआरटी) तीन फरवरी से 23 फरवरी तक मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित कर रहा है। इसके तुरंत बाद मैट्रिक के परीक्षा केंद्रों पर नौवीं की और इंटरमीडिएट के परीक्षा केंद्र पर 11वीं की ओएमआर शीट पर परीक्षा निर्धारित की जानी थी। झारखंड में फरवरी के अंतिम सप्ताह में नगर निकाय चुनाव के संभावित मतदान, मतगणना और इसके बाद तीन-चार मार्च को होली को देखते हुए मार्च के दूसरे सप्ताह से ही ये परीक्षाएं शुरू की जा सकेंगी।
इसके अलावा 15 मार्च के बाद पहली से सातवीं की स्कूल स्तर पर परीक्षाएं होंगी। इसमें पहली व दूसरी की मौखिक, जबकि तीसरी से सातवीं की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

मुख्य बातें
  • 15 मार्च के बाद पहली से सातवीं की स्कूल स्तर पर परीक्षाएं आयोजित होंगी
  • कई क्लास में पाठ्यक्रम अब तक नहीं पूरा हुआ, शिक्षकों के लिए चुनौती
  • आठवीं, नौवीं व 11वीं की परीक्षा झारखंड एकेडमिक काउंसिल लेगा
  • तीसरी से आठवीं तक की परीक्षा का आयोजन जेसीईआरटी करेगा
  • फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही परीक्षा लेने की थी तैयारी

कई कक्षाओं के पाठ्यक्रम अब तक पूरे नहीं हुए
बता दें कि 2026 से पांचवीं की भी बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें असफल होने पर छात्र-छात्राओं को अगली क्लास में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हैरानी की बात है कि अभी भी कई क्लास के पाठ्यक्रम पूरे नहीं हो सके हैं। ऐसे में शिक्षकों को पाठ्यक्रम पूरा करने की चुनौती होगी।
28 संस्थानों में सीट बढ़ोतरी को मिली मंजूरी
जैक ने 28 संस्थानों में 11वीं की सीट बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। वित्तरहित के 22 संस्थानों और छह संबद्ध डिग्री कॉलेजों में सीट बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। इसके साथ जैक ने 11वीं में रजिस्ट्रेशन की तिथि बिना विलंब शुल्क के एक दिन बढ़ा दी है। मंगलवार को ही यह खत्म हो रही थी, लेकिन इसे बुधवार 14 जनवरी तक बढ़ाया गया है। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ राशि जमा करनी होगी।

: