मुरी/सिल्ली: कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष हिंडालको कंपनी के द्वारा दुर्गा पूजा पंडालपरिसर में इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस वर्ष भी 17 अगस्त रविवारको संध्या 7:30 बजे प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें डी ए वी स्कूल सिल्ली, उसुर्लाईनइंग्लिश मीडियम स्कूल मुरी, आर टी सी पब्लिक स्कूल सिंगपुर मुरी और आदित्य बिड़ला +2 हाईस्कूल मुरी के वर्ग नवम एवम दशम के छात्र- छात्राएं सम्मिलित हुए। सभी विद्यालय क्षेत्र के प्रतिष्ठितस्कूल के सूची में सम्मिलित है। इस क्विज प्रतियोगिता में करेंट अफेयर्स, सामान्य जानकारी,ऑडियो - वीडियो विजुअल राउंड, विषय संबंधी प्रश्नोत्तरी, पौराणिक कथा संबंधी प्रश्न पूछे गए। निष्पक्षता एवम पारदर्शिता के लिए जजों का एक पैनल मौजूद रहे। प्रत्येक राउंड में आर टी सीपब्लिक स्कूल के छात्रों ने अपने सही और सटीक जवाबों से दर्शकों का दिल जीत लिए, जिसे वे तालियों से व्यक्त किये। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की ओर से तौशिफ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर उसुर्लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल, तीसरे स्थान पर डी ए वी स्कूल तथा चौथे स्थान पर आदित्य बिड़ला+2 हाई स्कूल रहे। हिंडाल्को प्रबंधन पूजा समिति सदस्यों द्वारा पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के मैट्रिक बोर्ड का रिजल्ट तो हमेशा बेहतर रहता है परंतु ऐसे अन्य प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय का प्रथम स्थान पर आना भी काबिल ए तारीफ है। न्यूनतम फीस लेकर भी छात्र- छात्राओं को अन्य स्कूलों से मुकाबला करने के लिए तैयार करने की चर्चा क्षेत्र बनी रहती है। इस मौके पर राम टहल चौधरी पूर्व सांसद राँची ने भी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक - शिक्षिकाओं के सही मार्गदर्शन से विद्यालय के बच्चों की प्रतिभा निखर कर आ रही है।
मुरी/सिल्ली: कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष हिंडालको कंपनी के द्वारा दुर्गा पूजा पंडाल
परिसर में इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस वर्ष भी 17 अगस्त रविवार
को संध्या 7:30 बजे प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें डी ए वी स्कूल सिल्ली, उसुर्लाईन
इंग्लिश मीडियम स्कूल मुरी, आर टी सी पब्लिक स्कूल सिंगपुर मुरी और आदित्य बिड़ला +2 हाई
स्कूल मुरी के वर्ग नवम एवम दशम के छात्र- छात्राएं सम्मिलित हुए। सभी विद्यालय क्षेत्र के प्रतिष्ठित
स्कूल के सूची में सम्मिलित है। इस क्विज प्रतियोगिता में करेंट अफेयर्स, सामान्य जानकारी,
ऑडियो - वीडियो विजुअल राउंड, विषय संबंधी प्रश्नोत्तरी, पौराणिक कथा संबंधी प्रश्न पूछे गए। निष्पक्षता एवम पारदर्शिता के लिए जजों का एक पैनल मौजूद रहे। प्रत्येक राउंड में आर टी सी
पब्लिक स्कूल के छात्रों ने अपने सही और सटीक जवाबों से दर्शकों का दिल जीत लिए, जिसे वे तालियों से व्यक्त किये। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की ओर से तौशिफ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर उसुर्लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल, तीसरे स्थान पर डी ए वी स्कूल तथा चौथे स्थान पर आदित्य बिड़ला+2 हाई स्कूल रहे। हिंडाल्को प्रबंधन पूजा समिति सदस्यों द्वारा पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के मैट्रिक बोर्ड का रिजल्ट तो हमेशा बेहतर रहता है परंतु ऐसे अन्य प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय का प्रथम स्थान पर आना भी काबिल ए तारीफ है। न्यूनतम फीस लेकर भी छात्र- छात्राओं को अन्य स्कूलों से मुकाबला करने के लिए तैयार करने की चर्चा क्षेत्र बनी रहती है। इस मौके पर राम टहल चौधरी पूर्व सांसद राँची ने भी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक - शिक्षिकाओं के सही मार्गदर्शन से विद्यालय के बच्चों की प्रतिभा निखर कर आ रही है।
: